भारत-दक्षिण कोरिया व्यापार संबंध

  • 18 Jan 2022

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने 11 जनवरी, 2022 को दक्षिण कोरिया के व्यापार मंत्री येओ हान-कू के साथ नई दिल्ली में व्यापार और निवेश पर चर्चा की।

महत्वपूर्ण तथ्य: भारत और दक्षिण कोरिया 2009 में हस्ताक्षरित अपने द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अपग्रेड करने पर चर्चा में तेजी लाने के लिए तैयार हैं।

  • दक्षिण कोरिया के साथ भारत का व्यापार घाटा काफी अधिक है और इसका लक्ष्य भारतीय निर्यातकों द्वारा सामना की जाने वाली बाजार पहुंच और गैर-टैरिफ बाधाओं के मुद्दों को दूर करना है।
  • दोनों मंत्रियों ने व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौता (CEPA) अपग्रेड वार्ता पर चर्चा को गति प्रदान करने और दोनों देशों के उद्योग जगत की हस्तियों के बीच व्यापार और निवेश पर व्यापक बिजनेस-टू-बिजनेस वार्ता को बढ़ावा देने पर सहमति व्यक्त की।
  • भारत और दक्षिण कोरिया का उद्देश्य 2030 से पहले 50 बिलियन डॉलर के व्यापार लक्ष्य को प्राप्त करना है, जिस पर 2018 में शिखर बैठक में सहमति हुई थी।
  • वित्त वर्ष 2021 में 12.77 बिलियन डॉलर के आयात के मुकाबले भारत का दक्षिण कोरिया के साथ कुल निर्यात लगभग 4.68 बिलियन डॉलर था।