25वां राष्ट्रीय युवा महोत्सव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 जनवरी, 2022 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पुडुचेरी में ‘25वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव’ का उद्घाटन किया।
(Image Source: https://www.rninews.co.in/)
महोत्सव का विषय: ‘सक्षम युवा-सशक्त युवा’ (Saksham Yuva Sashakt Yuva)।
- यह महोत्सव 12 - 13 जनवरी, 2022 को वर्चुअल माध्यम में आयोजित किया गया।
- 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।
- इस महोत्सव का उद्देश्य भारत के युवा मस्तिष्क (youth brain) को आकार देना और उन्हें राष्ट्र निर्माण के लिए एक संयुक्त शक्ति में बदलना है।
- कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री ने 'मेरे सपनों का भारत' और 'भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के गुमनाम नायकों' पर चयनित निबंधों का अनावरण किया।