9वीं महिला राष्ट्रीय आइस हॉकी चैम्पियनशिप-2022

  • 27 Jan 2022

लद्दाख महिला टीम ने हिमाचल प्रदेश में 'आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ इंडिया' द्वारा आयोजित 9वीं राष्ट्रीय महिला आइस हॉकी चैंपियनशिप 2022 जीत ली है।

  • चैंपियनशिप हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति जिले के काजा स्थित आइस स्केटिंग रिंक में 16 से 21 जनवरी, 2022 तक आयोजित की गई।
  • इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना, लद्दाख, आईटीबीपी लद्दाख, चंडीगढ़ और दिल्ली की टीमों ने हिस्सा लिया।