भ्रष्टाचार बोध सूचकांक 2021

  • 09 Feb 2022

ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल ने 25 जनवरी, 2022 को 'भ्रष्टाचार बोध सूचकांक 2021' (Corruption Perceptions Index 2021) जारी किया।

(Image Source: https://www.transparency.org/en/cpi/2021/index)

महत्वपूर्ण तथ्य: सूचकांक, 180 देशों और क्षेत्रों को उनके सार्वजनिक क्षेत्र के भ्रष्टाचार के कथित स्तर के आधार पर रैंक करता है।

  • यह 0 से 100 के पैमाने (स्कोर) का उपयोग करता है, जहां 0 अत्यधिक भ्रष्ट है और 100 भ्रष्टाचार मुक्त है।
  • 131 देशों ने पिछले एक दशक में भ्रष्टाचार के खिलाफ कोई महत्वपूर्ण प्रगति नहीं की है तथा दुनिया भर में मानवाधिकार और लोकतंत्र पर हमले हो रहे हैं
  • डेनमार्क, फिनलैंड, न्यूजीलैंड और नॉर्वे उच्चतम स्कोर के साथ सूची में सबसे ऊपर हैं।
  • दक्षिण सूडान, सीरिया और सोमालियाक्रमश: 11, 13, 13 अंकों के साथ सूचकांक में सबसे नीचे हैं।

भारत की स्थिति: भारत 40 के स्कोर के साथ सूचकांक 2021 में 85वें स्थान पर है। भारत ‘भ्रष्टाचार बोध सूचकांक 2020’ में 40 के समान सीपीआई स्कोर के साथ 86वें स्थान पर था।

  • भारत के पड़ोसी देशों में भूटान 25वें, चीन 66वें, श्रीलंका 102वें, नेपाल 117वें, पाकिस्तान 140वें और बांग्लादेश 147वें स्थान पर हैं।