'स्वर कोकिला' लता मंगेशकर का निधन

  • 09 Feb 2022

'भारत की स्वर कोकिला' के नाम से मशहूर जानी-मानी गायिका लता मंगेशकर का 6 फरवरी, 2022 को निधन हो गया। वे 92 वर्ष की थी।

(Image Source: https://www.timesnowhindi.com/)

  • लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर, 1929 को मराठी और कोंकणी संगीतकार पंडित दीनानाथ मंगेशकर के घर हुआ था। इनका मूल नाम हेमा था।
  • उनके पिता पंडित दीनानाथ मंगेशकर एक शास्त्रीय गायक और थिएटर अभिनेता थे।
  • वर्ष 1942 में लता मंगेशकर ने 13 साल की उम्र में एक मराठी फिल्म 'किटी हसाल' के लिए अपना पहला पार्श्व गीत रिकॉर्ड किया।
  • वर्ष 1946 में, उन्होंने वसंत जोगलेकर द्वारा निर्देशित हिंदी फिल्म 'आप की सेवा में' के लिए अपना पहला प्लेबैक गीत रिकॉर्ड किया था।
  • उन्होंने छत्तीस से अधिक भारतीय भाषाओं और कुछ विदेशी भाषाओं में गीत रिकॉर्ड किए, जिसमें मुख्य रूप से हिंदी, बंगाली, मराठी भाषाओं में गीत रिकॉर्ड किए।
  • 1974 में, वे लंदन में रॉयल अल्बर्ट हॉल में प्रस्तुति देने वाली पहली भारतीय बनी।
  • 1984 में, मध्य प्रदेश की राज्य सरकार ने लता मंगेशकर पुरस्कार की स्थापना की, जबकि महाराष्ट्र सरकार ने भी गायन प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए 1992 में लता मंगेशकर पुरस्कार की स्थापना की।

पुरस्कार और सम्मान: भारत रत्न (2001), पद्म विभूषण (1999), पद्म भूषण (1969), दादा साहब फाल्के पुरस्कार (1989), सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका का फिल्मफेयर पुरस्कार (1959, 1963, 1966, 1970), सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (1972, 1974, 1990) तथा फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार 'ऑफिसर ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर' (2009)।