एस उन्नीकृष्णन नायर विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र के नए निदेशक

  • 09 Feb 2022

एस उन्नीकृष्णन नायर को विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी), तिरुवनंतपुरम का नया निदेशक नियुक्त किया गया है। उन्होंने 7 फरवरी, 2022 को पदभार ग्रहण किया।

(Image Source: https://twitter.com/Arunraj2696)

  • उन्होंने इस पद पर एस सोमनाथ का स्थान लिया, जिन्होंने जनवरी 2022 में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला था।
  • नायर ‘गगनयान’ कार्यक्रम के लिए इसरो द्वारा बेंगलुरू में स्थापित मानव अंतरिक्ष उड़ान केंद्र (Human Space Flight Centre) का नेतृत्व कर रहे हैं। वे अभी इस पद पर बने रहेंगे।