पावरथॉन - 2022

  • 09 Feb 2022

केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर. के. सिंह ने बिजली वितरण में जटिल समस्याओं को हल करने और गुणवत्ता और विश्वसनीय बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु प्रौद्योगिकी संचालित समाधान खोजने के लिए 7 फरवरी, 2022 को वर्चुअल माध्यम में हैकथॉन प्रतियोगिता 'पावरथॉन - 2022' लॉन्च की।

(Image Source: https://twitter.com/minofpower)

उद्देश्य: प्रौद्योगिकीविदों को न केवल मौजूदा समस्याओं का समाधान प्रस्तुत करने के लिए आगे आने का आह्वान करना, बल्कि विश्वसनीय बिजली आपूर्ति के लिए अन्य समस्याओं के समाधान और अवधारणाओं को लेकर आगे आने के लिए प्रोत्साहित करना।

महत्वपूर्ण तथ्य: पावरथॉन-2022 को भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय द्वारा शुरू की गई पुर्नोत्थान वितरण क्षेत्र योजना (Revamped Distribution Sector Scheme: RDSS) के उद्देश्य के अनुरूप लॉन्च किया जा रहा है।

RDSS के प्रमुख उद्देश्य: सकल तकनीकी और वाणिज्यिक (AT&C) नुकसान को 12% -15% तक कम करना, 2024-25 तक आपूर्ति की वास्तविक लागत और वास्तविक राजस्व की वसूली (ACOS-ARR) अंतर को समाप्त करना और एक मजबूत बिजली क्षेत्र के निर्माण के लिए बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता और विश्वसनीयता में सुधार करना।