दक्षिण बंगाल में हाथी गलियारा बहाली परियोजना

  • 12 Feb 2022

दक्षिण बंगाल के खंडित और खस्ताहाल जंगल देश में मानव-हाथी संघर्ष के प्रमुख केंद्र के रूप में उभरे हैं, जिसके परिणामस्वरूप मानव और हाथियों दोनों की मौत हुई हैं।

(Image Source: https://www.thehindu.com/)

  • 2014 और 2019 के बीच, देश भर में हाथियों के हमलों में 2,381 मानव मौतें दर्ज की गईं, जिनमें से 403 (16%) पश्चिम बंगाल से दर्ज की गईं।
  • हालांकि, पश्चिम बंगाल में 3% से कम हाथियों की आबादी है, फिर भी यहाँ संघर्षों में हाथियों की उच्च मृत्यु संख्या दर्ज की जाती है।
  • हाथी-मानव संघर्ष को कम करना इस क्षेत्र की अत्यधिक आवश्यकता है। इसलिए, वन्यजीव विशेषज्ञों और संगठनों ने अब दक्षिण बंगाल क्षेत्र में हाथी गलियारों की पारिस्थितिक बहाली का काम शुरू किया है।
  • पांच साल की बहाली परियोजना का उद्देश्य एक संतुलित पारिस्थितिकी तंत्र बनाना भी है ताकि संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों के अनुरूप मानव और वन्यजीव एक साथ रह सकें।