ऑस्‍ट्रेलियन ओपन 2022

  • 12 Feb 2022

स्पेन के राफेल नडाल ने सर्वाधिक ग्रैंड स्लैम खिताब जीतकर इतिहास रच दियाहै। 30 जनवरी, 2022 को ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022 टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल के फाइनल में नडाल ने रूस के डेनिल मेदवदेव को रोमांचक मुकाबले में 2-6, 6-7, 6-4, 6-4, 7-5, से पराजित कर अपना 21वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीता।

  • नडाल ने दो दिग्गज टेनिस खिलाडियों- रोजर फेडरर और नोवाक जोकोविच को पीछे छोड़ दिया है। इन दोनों खिलाडियों ने 20-20 ग्रैंड स्लैम जीते हैं।
  • महिला एकल में ऑस्ट्रेलिया की एशले बार्टी ने अमेरिका की डेनियल कोलिन्स को लगातार सेट में 6-3, 7-6से पराजित कर पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब अपने नाम किया।

अन्य परिणाम-

  • पुरुष युगल: विजेता- निक किर्गियोस और थानासी कोकिनाकिस (दोनों ऑस्ट्रेलिया); उपविजेता- मैक्स परसेल और मैट एबडेन (दोनों ऑस्ट्रेलिया)।
  • महिला युगल: विजेता- बारबोरा क्रेजीकोवा और कैटरीना सिनियाकोवा (दोनों चेक रिपब्लिक); उपविजेता- अन्ना डैनिलिना (कजाकिस्तान) और बीट्रीज हदद मैया (ब्राजील)।
  • मिश्रित युगल: विजेता- क्रिस्टीना म्लादेनोविक (फ्रांस) और इवान डोडिग (क्रोएशिया); उपविजेता- जैमी फोरलिस और जेसन कुबलर (दोनों ऑस्ट्रेलिया)।
  • पुरुष जूनियर एकल: विजेता- ब्रूनो कुजुहारा (अमेरिका)।
  • महिला जूनियर एकल: विजेता- पेट्रा मार्सिंको (क्रोएशिया)।