भारत और ऑस्ट्रेलिया अंतरिम व्यापार समझौता

  • 14 Feb 2022

11 फरवरी, 2022 को भारत और ऑस्ट्रेलिया ने अंतरिम समझौते पर सहमति जताने और अगले 30 दिनों में इसे अंतिम रूप देने की घोषणा की।

(Image Source: https://theprint.in/)

महत्वपूर्ण तथ्य: दोनों देशों के मार्च 2022 में अंतरिम समझौते पर हस्ताक्षर करने की उम्मीद है।

  • इसके बाद 12 महीनों में भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक आर्थिक सहयोग समझौता संपन्न होने की उम्मीद है।
  • इस अंतरिम समझौते के तहत जो क्षेत्र शामिल किए जाने चाहिए वे हैं- वस्तुएं, सेवाएं, उत्पत्ति के नियम, स्वच्छता एवं पादप स्वच्छता उपाय (sanitary and phytosanitary measures), सीमा शुल्क प्रक्रिया तथा कानूनी एवं संस्थागत मुद्दे।
  • दोनों देश एक संतुलित व्यापार समझौते की आवश्यकता पर सहमत हुए, जो दोनों अर्थव्यवस्थाओं के लाभ के लिए विस्तारित व्यापार और निवेश प्रवाह को प्रोत्साहित करता है और नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रणाली के लिए एक साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
  • दोनों देश ऑस्ट्रेलिया में भारतीय सॉफ्टवेयर कंपनियों के सामने आने वाले कर संबंधी मुद्दों के त्वरित समाधान करने पर भी सहमत हुए।