बहुराष्ट्रीय पनडुब्बी रोधी युद्ध अभ्यास 'सी ड्रैगन-22'

  • 14 Feb 2022

भारतीय नौसेना के एक P-8I लंबी दूरी के समुद्री टोही विमान ने अमेरिका में गुआम में बहुराष्ट्रीय पनडुब्बी रोधी युद्ध अभ्यास 'सी ड्रैगन -22' (Sea Dragon-22) में हिस्सा लिया।

  • अभ्यास में क्वाड देशों, कनाडा और दक्षिण कोरिया की भागीदारी देखी गई। दो सप्ताह का अभ्यास 5 से 20 जनवरी, 2021 तक किया गया।
  • इस अभ्यास का उद्देश्य समुद्री क्षेत्र में उभरती पारंपरिक और गैर-पारंपरिक सुरक्षा चुनौतियों के जवाब में सामान्य रणनीति विकसित करके भाग लेने वाले देशों के बीच अंतःक्रियाशीलता को बढ़ाना था।
  • सी ड्रैगन अमेरिकी नौसेना द्वारा आयोजित किया जाने वाला एक वार्षिक, बहु-राष्ट्रीय अभ्यास है।