वन ओशन समिट

  • 17 Feb 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 फरवरी, 2022 को 'वन ओशन समिट' (One Ocean Summit) के उच्च स्तरीय सत्र को संबोधित किया।

(Image Source: https:// twitter.com/mvisbeck)

महत्वपूर्ण तथ्य: फ्रांस द्वारा संयुक्त राष्ट्र और विश्व बैंक के सहयोग से फ्रांस के ब्रेस्ट (Brest) में 9 से 11 फरवरी तक वन ओशन समिट का आयोजन किया गया।

  • शिखर सम्मेलन का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय समुदाय को स्वस्थ और टिकाऊ समुद्री पारिस्थितिक तंत्र के संरक्षण और समर्थन की दिशा में ठोस कार्रवाई करने के लिए प्रेरित करना है।
  • यूनेस्को ने 2025 तक अपने सदस्य देशों के स्कूली पाठ्यक्रम में समुद्री शिक्षा को शामिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
  • यूनेस्को ने घोषणा की है कि वह अपने सदस्य देशों और निजी क्षेत्र के सहयोग से, 2030 तक समुद्र तल का कम से कम 80% मानचित्रण करेगा। वर्तमान में 20% समुद्र तल का मानचित्रण किया गया है।