डॉक्सिंग

  • 17 Feb 2022

मेटा के पर्यवेक्षण बोर्ड ने फेसबुक और इंस्टाग्राम को सख्त डॉक्सिंग (Doxxing) नियम बनाने का सुझाव दिया है। इसने मेटा से डॉक्सिंग को एक अपराध के रूप में मानने का आग्रह किया, जो अस्थायी खाता निलंबन का संकेत देगा।

  • दुर्भावनापूर्ण इरादे से इंटरनेट पर दूसरों की व्यक्तिगत जानकारी को प्रकाशित और विश्लेषण करना 'डॉक्सिंग' है।
  • डॉक्सिंग किसी व्यक्ति की वास्तविक पहचान को प्रकट कर सकता है और उन्हें उत्पीड़न और साइबर हमलों का शिकार बना सकता है।
  • मेटा ने इस बात पर प्रकाश डाला है कि कैसे डॉक्सिंग का उपयोग उन लोगों को शर्मिंदा करने या दंडित करने के लिए किया जा सकता है, जो अपनी मान्यताओं या अन्य प्रकार की गैर-मुख्यधारा की गतिविधि के कारण अपनी पहचान छिपाकर (गुमनाम) रहना पसंद करते हैं।
  • डॉक्सिंग के परिणामस्वरूप भावनात्मक कष्ट, और यहां तक कि शारीरिक नुकसान या मृत्यु भी हो सकती है।