भारत के प्रख्यात उद्योगपति राहुल बजाज का निधन

  • 17 Feb 2022

भारत के प्रख्यात उद्योगपतियों में से एक और बजाज ऑटो लिमिटेड के पूर्व चेयरमैन राहुल बजाज का 12 फरवरी, 2022 को पुणे में निधन हो गया। वे 83 वर्ष के थे।

(Image Source: https://www.forbesindia.com/ & https://www.business-standard.com/)

  • वे उद्योगपति, स्वतंत्रता सेनानी और समूह के संस्थापक जमनालाल बजाज के पोते थे।
  • राहुल बजाज ने 1965 में बजाज समूह की कमान संभाली थी। राहुल बजाज ने 2005 तक लगभग चार दशकों तक ऑटोमोबाइल, सामान्य और जीवन बीमा, और उपभोक्ता वित्त सहित उद्योगों में मौजूद कंपनियों के समूह का नेतृत्व किया।
  • उन्होंने कंपनी का नेतृत्व करते हुये बजाज चेतक स्कूटर लांच किया, जो 1980 और 90 के दशक में मध्यवर्गीय भारतीय परिवारों के लिए एक आकांक्षात्मक प्रतीक बन गया था।
  • राहुल बजाज जून 2006 में राज्य सभा के लिए चुने गए और 2010 तक सदस्य रहे।
  • बजाज विश्व आर्थिक मंच के अंतरराष्ट्रीय व्यापार परिषद (International Business Council) के पूर्व अध्यक्ष के साथ ही भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के पूर्व अध्यक्ष भी रहे।
  • उन्हें वर्ष 2001 में पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।