भारत के छोटे प्याज और अनानास के निर्यात में ऐतिहासिक बढ़ोत्तरी

  • 18 Feb 2022

14 फरवरी, 2022 को वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अनुसार छोटे प्याज (शैलॉट) (Shallots) के भारत के निर्यात में 2013 के बाद से 487% की ऐतिहासिक वृद्धि दर्ज की गई है।

(Image Source: https://twitter.com/caloriesproper/)

शैलॉट का निर्यात: शैलॉट का निर्यात अप्रैल-दिसंबर 2013 में 2 मिलियन डॉलर से बढ़कर अप्रैल-दिसंबर 2021 में 11.6 मिलियन डॉलर तक हो गया है।

  • अप्रैल-दिसंबर 2021 के दौरान प्रमुख निर्यात गंतव्य स्थलों में श्रीलंका (35.9%), मलेशिया (29.4%), थाईलैंड (12%), यूनाईटेड अरब अमीरात (7.5%) और सिंगापुर (5.8%) शामिल थे।
  • शैलॉट प्याज की एक वानस्पतिक किस्म (एक कृषज उपजाति) है। 2010 तक, शैलॉट को एक अलग प्रजाति के रूप में वर्गीकृत किया गया था।
  • इसका लहसुन, स्कैलियन्स (scallions), लीक (leeks), चिव्स (chives) और चीनी प्याज (Chinese onion) से करीबी संबंध हैं।

अनानास का निर्यात: भारत का अनानास का निर्यात भी अप्रैल-दिसंबर 2021 के दौरान लगभग 100% बढ़कर 3.26 मिलियन डॉलर हो गया, जबकि अप्रैल-दिसंबर 2013 के दौरान यह 1.63 मिलियन डॉलर था।

  • अप्रैल-दिसंबर 2021 के दौरान अनानास के लिए प्रमुख निर्यात गंतव्य स्थलों में यूनाईटेड अरब अमीरात (32.2%), नेपाल (22.7%), कतर (16.6%), मालदीव (13.2%) और अमेरिका (7.1%) शामिल थे।

अन्य तथ्य: 2021-22 (अप्रैल-जनवरी) में भारत का वस्तु व्यापार यानी वाणिज्य निर्यात (merchandise export) 46.53% बढ़ गया है, जो 2020-21 (अप्रैल-जनवरी) में 228.9 बिलियन डॉलर से बढ़कर 2021-22 (अप्रैल-जनवरी) में 335.44 बिलियन डॉलर हो गया।