अमेरिका की नई हिंद-प्रशांत रणनीति

  • 22 Feb 2022

अमेरिका ने 11 फरवरी, 2022 को अपनी बहुप्रतीक्षित नई हिंद-प्रशांत रणनीति की घोषणा की।

(Image Source: https://www.spmrf.org/)

महत्वपूर्ण तथ्य: यह रणनीति हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चुनौतियों जैसे- चीन की विस्तारवादी नीति, महामारी और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए सामूहिक क्षमता निर्माण पर केंद्रित है।

  • इसमें निर्धारित नीतियों में पिछले ट्रम्प प्रशासन की रणनीतियों के साथ निरंतरता है।
  • इनमें चीन की चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित करना, अमेरिकी संबंधों को आगे बढ़ाना, भारत के साथ एक प्रमुख रक्षा साझेदारी और क्षेत्र में एक सुरक्षा प्रदाता के रूप में इसकी भूमिका का समर्थन करना शामिल है।
  • इस रणनीति में न केवल हिंद-प्रशांत क्षेत्र से, बल्कि इसके परे भी अन्य देशों के साथ मिलकर काम करने पर जोर दिया जा रहा है।
  • रणनीति के अनुसार अमेरिका "भारत के उदय और क्षेत्रीय नेतृत्व का समर्थन करना जारी रखेगा"।
  • यह क्वाड (Quad) में भारत को 'समान विचारधारा वाले भागीदार' (like-minded partner) और 'प्रेरक बल' के रूप में संदर्भित करता है।