एक्जिम बैंक ने किया श्रीलंका से 50 करोड़ डॉलर का ऋण समझौता

  • 22 Feb 2022

भारत के निर्यात आयात बैंक (एक्जिम बैंक) और श्रीलंका सरकार ने 2 फरवरी, 2022 को 50 करोड़ डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए।

(Image Source: https:// thehindubusinessline.com/)

उद्देश्य: श्रीलंका के सबसे खराब आर्थिक संकट के बीच श्रीलंका को उसकी मौजूदा ईंधन की कमी से निपटने में मदद करना।

महत्वपूर्ण तथ्य: श्रीलंका द्वारा क्रेडिट लाइन के माध्यम से ईंधन आयात के लिए भारत का समर्थन कोलंबो की 'तत्काल आवश्यकता के आलोक में है।

  • क्रेडिट लाइन एक वर्ष तक के लिए है और 2% से कम की "नाममात्र" ब्याज दर पर है।
  • श्रीलंका सरकार द्वारा अपने आयात को अंतिम रूप देने के लिए जल्द ही भारतीय आपूर्तिकर्ताओं से बोलियां आमंत्रित करने की उम्मीद है।
  • श्रीलंका के लगातार डॉलर के संकट के बीच, देश की ईंधन आयात क्षमता गंभीर रूप से प्रभावित हुई है, जिससे ईंधन की लगातार कमी और साथ ही बिजली संकट हुआ है।
  • भारत ने 13 जनवरी, 2022 को श्रीलंका को 400 मिलियन डॉलर की मुद्रा अदला-बदली (currency swap) भी की।