वयोवृद्ध अभिनेता रमेश देव का निधन

  • 22 Feb 2022

हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता रमेश देव का 2 फरवरी, 2022 को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे 93 वर्ष के थे।

(Image Source: https://timesofindia.indiatimes.com/)

  • देव ने अपने लंबे करियर के दौरान कई हिंदी और मराठी फिल्मों में काम किया।
  • देव ने 1962 में 'आरती' फिल्म के साथ हिंदी सिनेमा में खलनायक के रूप में अपने करियर की शुरुआत की।
  • देव ने 'आनंद', 'आप की कसम', 'मेरे अपने' और 'ड्रीम गर्ल' जैसी फिल्मों में अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना, शत्रुघ्न सिन्हा, हेमा मालिनी और धर्मेंद्र के साथ यादगार भूमिकाएँ निभाईं थी।