स्कॉच स्टेट ऑफ गवर्नेंस रैंकिंग 2021

  • 23 Mar 2022

8 मार्च, 2022 को जारी 'स्कॉच स्टेट ऑफ गवर्नेंस रैंकिंग 2021' (Skoch State of Governance ranking 2021) में आंध्र प्रदेश सरकार ने एक बार फिर शीर्ष रैंक हासिल की है।

(Image Source: https://inclusion.in)

महत्वपूर्ण तथ्य: रैंकिंग मूल्यांकन नई दिल्ली स्थित भारत के अग्रणी थिंक टैंक स्कॉच द्वारा किया गया है। ‘स्कॉच स्टेट ऑफ गवर्नेंस रिपोर्ट’ एक वार्षिक रिपोर्ट है, जो भारत के विभिन्न राज्यों में परियोजना-स्तरीय परिणामों का अध्ययन करती है।

  • राज्यों को चार श्रेणियों में बांटा गया है - स्टार, परफॉर्मर (Performer), कैचिंग-अप (Catching-up) और अन्य राज्य।
  • आंध्र प्रदेश लगातार चौथे साल रैंकिंग में 'स्टार' रहा है। स्टार रैंकिंग 1 से 5 रैंक वाले राज्यों को दी जाती है।
  • पश्चिम बंगाल दूसरे, ओडिशा तीसरे, गुजरात चौथे और महाराष्ट्र पांचवें स्थान पर रहा। तेलंगाना छठे स्थान पर रहा।
  • आंध्र प्रदेश ने पुलिस और सुरक्षा, कृषि, जिला प्रशासन और ग्रामीण विकास में भी शीर्ष स्थान हासिल किया।
  • शीर्ष 10 में तेलंगाना के बाद उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, असम और हिमाचल रहे। ये सभी (रैंक 6 से रैंक 10 वाले राज्य) 'परफॉर्मर' श्रेणी के राज्य हैं।
  • 'कैचिंग-अप' श्रेणी (रैंक 11 से रैंक 15 वाले राज्य) में बिहार, हरियाणा, जम्मू और कश्मीर, छत्तीसगढ़ और राजस्थान हैं।
  • ओडिशा, असम और हिमाचल प्रदेश को 2020 और 2021 के बीच रैंकिंग में उनके असाधारण सुधार के लिए 'ट्रेलब्लेजर' (Trailblazers) माना गया।
  • 2020 में भी, आंध्र प्रदेश ने गवर्नेंस में शीर्ष स्थान हासिल किया था। आंध्र प्रदेश 2018 में गवर्नेंस में दूसरे स्थान पर और 2019 में चौथे स्थान पर था।