सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति डीएन पटेल टीडीसैट के अध्यक्ष नियुक्त

  • 23 Mar 2022

14 मार्च, 2022 को दिल्ली उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति धीरूभाई नारनभाई पटेल को दूरसंचार विवाद निपटान और अपीलीय न्यायाधिकरण (टीडीसैट) (TDSAT) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

(Image Source: https://www.communicationstoday.co.in/)

  • वे 7 जून, 2019 से 12 मार्च, 2022 तक दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे।
  • दिल्ली उच्च न्यायालय से पहले, न्यायमूर्ति पटेल ने झारखंड उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य किया उन्होंने झारखंड उच्च न्यायालय और गुजरात उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में भी कार्य किया।
  • TDSAT के अध्यक्ष के रूप में न्यायमूर्ति पटेल की नियुक्ति पदभार ग्रहण करने की तिथि से 4 वर्ष की अवधि के लिए या 70 वर्ष की आयु प्राप्त करने, जो भी पहले हो, तक की गई है।
  • TDSAT: दूरसंचार क्षेत्र में कार्यात्मक स्पष्टता लाने और नियामक ढांचे और विवाद निपटान तंत्र को मजबूत करने के लिए, 1997 के ट्राई अधिनियम को वर्ष 2000 में संशोधित कर TDSAT की स्थापना की गई थी।
  • TDSAT का उद्देश्य दूरसंचार क्षेत्र के सेवा प्रदाताओं और उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए विवादों और अपीलों का निपटारा करना है।
  • TDSAT में एक अध्यक्ष और केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त दो सदस्य होते हैं।
  • TDSAT में अध्यक्ष की सेवा की शर्तें ट्रिब्यूनल रिफॉर्म्स एक्ट, 2021 और ट्रिब्यूनल (सेवा की शर्तें) नियम, 2021 के प्रावधानों द्वारा शासित होंगी।