भारत का मक्का निर्यात सर्वकालिक उच्च स्तर पर

  • 28 Mar 2022

चालू वित्त वर्ष 2021-22 के पहले दस महीनों (अप्रैल-जनवरी) में भारत का मक्का निर्यात 81.63 करोड़ डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पर पहुँच गया है।

(Image Source: https:// twitter.com/apedadoc)

महत्वपूर्ण तथ्य: पिछले वित्तीय वर्ष (2020-21) के दौरान भारत का मक्का निर्यात 63.48 करोड़ डॉलर रहा था।

  • वित्त वर्ष 2019-20 में 14.28 करोड़ डॉलर का निर्यात हासिल करने के बाद से, मक्का निर्यात लगभग छ: गुना बढ़ गया है।
  • बांग्लादेश और नेपाल भारत से मक्का के प्रमुख आयातक हैं। बांग्लादेश ने चालू वित्त वर्ष (अप्रैल-जनवरी) में 34.55 करोड़ डॉलर का मक्का आयात किया है, जबकि नेपाल ने इस अवधि के दौरान 13.21 करोड़ डॉलर का मक्का आयात किया है।
  • वियतनाम मक्का के निर्यात के लिए एक प्रमुख नए गंतव्य के रूप में उभरा है। भारत ने चालू वित्त वर्ष के पहले दस महीनों में वियतनाम को 24.42 करोड़ डॉलर का मक्का निर्यात किया।
  • अन्य प्रमुख आयातक देश मलेशिया, म्यांमार, श्रीलंका, भूटान, ताइवान, ओमान आदि हैं।
  • मक्का भारत में चावल और गेहूं के बाद तीसरी सबसे महत्वपूर्ण अनाज की फसल है। यह फसल मुख्य रूप से कर्नाटक, मध्य प्रदेश, केरल, बिहार, तमिलनाडु, तेलंगाना, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश राज्यों में उगाई जाती है।
  • भारत में, मक्के की खेती पूरे साल की जाती है। यह मुख्य रूप से खरीफ सीजन की फसल है। खरीफ सीजन में मक्के के 85% क्षेत्र में खेती की जाती है।