उड़ान नियंत्रण प्रणाली एकीकरण परिसर

  • 07 Apr 2022

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 17 मार्च, 2022 को कर्नाटक के बेंगलुरू में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) की एक प्रयोगशाला, वैमानिकी विकास प्रतिष्ठान (एडीई) में सात मंजिला उड़ान नियंत्रण प्रणाली एकीकरण सुविधा का उद्घाटन किया।

महत्वपूर्ण तथ्य: अत्याधुनिक परिसर का निर्माण रिकॉर्ड 45 दिनों में पारंपरिक और प्रीकास्ट (precast) पद्धति से युक्त इन-हाउस हाइब्रिड तकनीक के माध्यम से किया गया।

  • यह तकनीक डीआरडीओ द्वारा लार्सन एंड टुब्रो (L&T) की मदद से विकसित की गई है।
  • आईआईटी मद्रास और आईआईटी रुड़की की टीमों द्वारा डिजाइन जांच और तकनीकी सहायता प्रदान की गई है।
  • यह उड़ान नियंत्रण प्रणाली सुविधा एडीई, बेंगलुरू को उन्नत मध्यम लड़ाकू विमानों के लिए उड़ान नियंत्रण प्रणाली सुविधा और लड़ाकू विमान के लिए एवियोनिक्स विकसित करने के लिए अनुसंधान और विकास (आर एंड डी) गतिविधियों में मदद करेगी।