प्रमोद सावंत ने दूसरे कार्यकाल के लिए ली गोवा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ

  • 07 Apr 2022

प्रमोद सावंत ने 28 मार्च, 2022 को दूसरे कार्यकाल के लिए गोवा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

(Image Source: https:// twitter.com/DrPramodPSawant)

  • पणजी के पास तालेगांव के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित एक समारोह में राज्यपाल पी एस श्रीधरन पिल्लई ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
  • सावंत उत्तरी गोवा के संक्वेलिम निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं।
  • उन्होंने मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद मार्च 2019 में पहली बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।
  • हाल ही में संपन्न विधान सभा चुनावों में, भाजपा ने 40 सदस्यीय सदन में बहुमत से एक कम, 20 सीटें जीतीं। तीन निर्दलीय विधायकों और महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के दो विधायकों ने भाजपा को समर्थन दिया है।
  • विधान सभा चुनाव में कांग्रेस को 11 जबकि आम आदमी पार्टी को 2 सीटें मिलीं।
  • कानाकोना से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक रमेश तावड़कर को 8वीं गोवा विधान सभा का अध्यक्ष (स्पीकर) चुना गया।