स्टैंड अप इंडिया योजना की छठी वर्षगांठ

  • 07 Apr 2022

5 अप्रैल, 2022 को 'स्टैंड अप इंडिया योजना' की छठी वर्षगांठ मनाई गई।

महत्वपूर्ण तथ्य: स्टैंड अप इंडिया योजना के तहत योजना की शुरुआत से अब तक 1,33,995 से अधिक खातों में 30,160 करोड़ रुपए से अधिक स्वीकृत किए जा चुके हैं।

  • स्टैंड अप इंडिया योजना 5 अप्रैल, 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई थी। 2019-20 में, स्टैंड अप इंडिया योजना को 2025 तक के लिए विस्तार दिया गया था।
  • स्टैंड-अप इंडिया का उद्देश्य महिलाओं, अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) समुदाय के लोगों के बीच उद्यमिता को बढ़ावा देना तथा उन्हें विनिर्माण, सेवा या व्यापार क्षेत्र और कृषि से जुड़ी गतिविधियों में एक ग्रीनफील्ड उद्यम शुरू करने में सहायता प्रदान करना है।
  • योजना अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों की प्रत्येक बैंक शाखा में कम से कम एक अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के उधारकर्ता और कम से कम एक महिला उधारकर्ता को 10 लाख रुपए से 1 करोड़ रुपए के बीच बैंक ऋण की सुविधा प्रदान करती है।

ऋण के लिए पात्र कौन हैं? अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति और/या महिला उद्यमी, जिनकी आयु 18 वर्ष से अधिक है।

योजना के तहत ऋण केवल ग्रीन फील्ड परियोजनाओं के लिए उपलब्ध हैं। इस संदर्भ में ग्रीन फील्ड का आशय, विनिर्माण, सेवाओं या व्यापार क्षेत्र और कृषि से संबद्ध गतिविधियों में लाभार्थी का पहली बार उद्यम है।