माइक्रोसॉफ्ट साइबर सुरक्षा कौशल विकास अभियान

  • 07 Apr 2022

माइक्रोसॉफ्ट ने इंटरनेट सुरक्षा पेशेवरों की भारी कमी को दूर करने के लिए भारत सहित 23 देशों में ‘साइबर सुरक्षा कौशल विकास अभियान’ शुरू किया है।

  • साइबर शोध कंपनी 'साइबर सुरक्षा वेंचर्स' के अनुसार, 2025 तक वैश्विक स्तर पर 3.5 मिलियन साइबर सुरक्षा नौकरियां उपलब्ध होंगी, जिसमें आठ साल की अवधि में 350% की वृद्धि होने की संभावना है।
  • उस समय, अकेले भारत में निजी और सार्वजनिक दोनों क्षेत्रों में लगभग 3.5 लाख साइबर सुरक्षा पदों को भरे जाने का अनुमान है।
  • माइक्रोसॉफ्ट इन देशों में कौशल अंतर पर एक विस्तृत अध्ययन विकसित करने और माध्यमिक शिक्षा के बाद प्रशिक्षण के माध्यम से साइबर सुरक्षा कार्यबल को विकसित करने की क्षमता में सुधार करने के लिए आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (OECD) के साथ एक नई साझेदारी भी शुरू करने जा रहा है।