'ब्रॉडकास्ट सेवा पोर्टल'

  • 07 Apr 2022

सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने 4 अप्रैल, 2022 को नई दिल्ली में 'ब्रॉडकास्ट सेवा पोर्टल' (Broadcast Seva Portal) का शुभारंभ किया।

(Image Source: https://pib.gov.in/)

  • यह पोर्टल हितधारकों के लिए आवश्यक अनुमति, पंजीकरण और लाइसेंस के लिए अनुरोध करने के लिए एकल बिंदु सुविधा प्रदान करेगा।
  • यह पोर्टल आवेदनों पर कार्रवाई के समय को कम करेगा और साथ ही आवेदकों को प्रगति को ट्रैक करने में मदद करेगा।
  • यह 360-डिग्री डिजिटल समाधान मानव इंटरफेस को कम करेगा और व्यापार सुगमता की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।
  • सरकार ने सिस्टम में पारदर्शिता लाने और इसे और अधिक जवाबदेह बनाने के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग किया है।