तमिलनाडु में सीवीड पार्क

  • 26 Apr 2022

केंद्रीय सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री और मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री डॉ. एल मुरुगन ने 16 अप्रैल, 2022 को कहा कि देश में पहली बार मछुआरों की आजीविका में सुधार के लिए तमिलनाडु में एक सीवीड पार्क (Seaweed park) स्थापित किया जाएगा।

(Image Source: https://rndnewsindia.com/)

महत्वपूर्ण तथ्य: डॉ. मुरुगन ने कहा कि तमिलनाडु सरकार से सीवीड की खेती के लिए एक विशेष आर्थिक क्षेत्र के लिए अलग जगह चिन्हित करने का अनुरोध किया गया है।

  • राज्य सरकार द्वारा स्थल का चयन करने के बाद इस पर काम शुरू होगा।
  • रामेश्वरम और मंडपम क्षेत्रों में मछली के स्टॉक को बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत समुद्र में गुणवत्ता वाली फिश फ्राई बढ़ाने की एक परियोजना लागू की जाएगी।
  • तमिलनाडु में कोल्ड स्टोरेज, मछली प्रसंस्करण संयंत्र की स्थापना और गहरे समुद्र में जल कृषि जैसी मत्स्य परियोजनाओं के लिए 20,000 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा।
  • मछली पकड़ने पर प्रतिबंध अवधि के दौरान केंद्र सरकार की ओर से राहत सहायता के रूप में 1,500 रुपए प्रदान किए जाएंगे और मछुआरों के लिए एक समूह बीमा योजना लागू की जाएगी।
  • 'सीवीड' समुद्री पौधों और शैवाल की अनगिनत प्रजातियों का सामान्य नाम है, जो समुद्र के साथ-साथ नदियों, झीलों और अन्य जल निकायों में उगते हैं।