निर्यात उत्कृष्टता पुरस्कार 2017-2021

  • 26 Apr 2022

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने 16 अप्रैल, 2022 को प्लास्टिक उद्योग में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले निर्यातकों को मुंबई में ‘निर्यात उत्कृष्टता पुरस्कार 2017-2021' प्रदान किए।

(Image Source: https://pib.gov.in/)

  • यह पुरस्कार शीर्ष प्लास्टिक उद्योग व्यापार निकाय 'प्लास्टिक निर्यात संवर्धन परिषद' (Plastics Export Promotion Council: PLEXCONCIL) द्वारा प्रदान किए गए।
  • नीलकमल लिमिटेड के मानद चेयरमैन वामनराय वी. पारेख को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
  • निर्यात उत्कृष्टता पुरस्कारों से 95 कंपनियों और संगठनों को सम्मानित किया गया।
  • प्लास्टिक निर्यात संवर्धन परिषद: इसे 15 जुलाई, 1955 को को केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के वाणिज्य विभाग द्वारा स्थापित किया गया।
  • यह कंपनी अधिनियम, 1956 की धारा 25 (या कंपनी अधिनियम, 2013 की धारा 8) के तहत पंजीकृत एक गैर-लाभकारी संगठन है।
  • यह भारत में प्लास्टिक उद्योग का शीर्ष निकाय है और 2,500 से अधिक निर्यातकों का प्रतिनिधित्व करता है, जो प्लास्टिक के कच्चे माल से लेकर मध्यवर्ती और तैयार वस्तुओं तक के प्लास्टिक उत्पादों का विनिर्माण / व्यापार करते हैं।