चीन - सोलोमन द्वीप सुरक्षा समझौता

  • 28 Apr 2022

चीन ने 19 अप्रैल, 2022 को सोलोमन द्वीप समूह के साथ एक सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

(Image Source: https://www.britannica.com/)

महत्वपूर्ण तथ्य: यह अपनी तरह की पहली व्यवस्था है, जो विदेशों में चीनी सुरक्षा समझौतों का मार्ग प्रशस्त कर सकती है।

  • दोनों पक्षों ने सुरक्षा सहयोग पर एक 'अंतर-सरकारी रूपरेखा' समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  • समझौते के तहत, दोनों पक्ष "सामाजिक व्यवस्था को बनाए रखने, लोगों के जीवन और संपत्ति की सुरक्षा, मानवीय सहायता और प्राकृतिक आपदा प्रतिक्रिया जैसे क्षेत्रों में सहयोग करेंगे”।
  • ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और अमेरिका की चिंता के बीच सोलोमन द्वीप समूह ने चीनी सैन्य बेस (अड्डे) के लिए कोई समझौता नहीं किया है।

सोलोमन द्वीप: यह एक संप्रभु देश है, जिसमें प्रशांत महासागर में छ: प्रमुख द्वीप और 900 से अधिक छोटे द्वीप हैं। ‘सोलोमन द्वीप’ पापुआ न्यू गिनी के पूर्व में और वानुअतु के उत्तर-पश्चिम में स्थित है।

  • इसके छ: सबसे बड़े द्वीप चोइसुल, न्यू जॉर्जिया, सांता इसाबेल, ग्वाडलकैनाल, मलाइता और मकीरा हैं।
  • इसकी राजधानी 'होनियारा', सबसे बड़े द्वीप, ग्वाडलकैनाल पर स्थित है। सोलोमन द्वीप समूह ने 7 जुलाई, 1978 को ब्रिटेन से स्वतंत्रता प्राप्त की।