'ई-डीएआर' पोर्टल

  • 28 Apr 2022

सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने 'ई-डीएआर' यानी ई-विस्तृत दुर्घटना रिपोर्ट (e-Detailed Accident Report: e-DAR) नामक पोर्टल विकसित किया है।

  • यह पोर्टल कुछ ही क्लिक में सड़क दुर्घटनाओं पर तत्काल जानकारी प्रदान करेगा और दुर्घटना मुआवजे के दावों में तेजी लाने में मदद करेगा।
  • आसान पहुंच के लिए डिजिटलीकृत विस्तृत दुर्घटना रिपोर्ट को पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।
  • वेब पोर्टल को एकीकृत सड़क दुर्घटना डेटाबेस (iRAD) से जोड़ा जाएगा।
  • पुलिस, सड़क प्राधिकरण, अस्पताल आदि जैसे हितधारकों को ई-डीएआर फॉर्म के लिए बहुत कम जानकारी दर्ज करने की आवश्यकता होती है। इस प्रकार, ‘ई-डीएआर’ iRAD का विस्तार और ई-संस्करण होगा।
  • पोर्टल को 'वाहन' (Vaahan) जैसे- अन्य सरकारी पोर्टलों से जोड़ा जाएगा और ड्राइविंग लाइसेंस विवरण और वाहनों के पंजीकरण के बारे में जानकारी प्राप्त होगी।