द्वितीय खेलो मास्टर्स गेम्स दिल्ली-2022

  • 13 May 2022

युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने 30 अप्रैल, 2022 को नई दिल्ली के ‘त्यागराज स्टेडियम’ में द्वितीय खेलो मास्टर्स गेम्स दिल्ली-2022 (2nd Khelo Masters Games Delhi-2022) का उद्घाटन किया।

  • द्वितीय खेलो मास्टर्स गेम्स के अंतर्गत 30 अप्रैल से 3 मई, 2022 तक आठ खेल स्पर्धाओं में 23 राज्यों एवं केंद्र-शासित प्रदेशों के 30 वर्ष से अधिक और 95 वर्ष तक की आयु वर्ग के तीन हजार मास्टर खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
  • 'खेलो इंडिया' जैसी योजनाएं देश के दूर-दराज के इलाकों में खेलों को आगे बढ़ाने में मदद कर रही हैं।