रोगन पेंटिंग

  • 13 May 2022

मई 2022 में प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी डेनमार्क यात्रा के दौरान डेनमार्क की महारानी मार्ग्रेथ द्वितीय को एक 'रोगन पेंटिंग' (Rogan painting) भेंट की।

(Image Source: https:/ /twitter.com/narendramodi & https://twitter.com/ANI)

  • गुजरात के कच्छ में प्रचलित रोगन चित्रकारी कपड़े पर की जाने वाली एक चित्रकला है।
  • रोगन पेंटिंग में, उबले हुए तेल और वानस्पतिक रंगों से बने पेंट को धातु के ब्लॉक (प्रिंटिंग) या स्टाइलस (पेंटिंग) का उपयोग करके कपड़े पर डाला जाता है।
  • 20वीं शताब्दी के अंत में यह कला लगभग समाप्त हो गई थी और अब राज्य में रहने वाले कुछ ही परिवारों द्वारा रोगन पेंटिंग का कार्य किया जाता है।
  • फारसी भाषा में ‘रोगन’ शब्द का अर्थ ‘तेल’ होता है। पेंटिंग के लिए तेल अरंडी के तेल के बीज से आता है।