प्रख्यात उड़िया साहित्यकार रजत कुमार कर का निधन

  • 13 May 2022

प्रख्यात उड़िया साहित्यकार रजत कुमार कर का 8 मई, 2022 को भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे 88 वर्ष के थे।

(Image Source: https://education.sakshi.com/)

  • वे जगन्नाथ संस्कृति के कुशल वक्ता थे। वे छ: दशकों तक टीवी और रेडियो पर वार्षिक रथ यात्रा के दौरान अपनी टिप्पणी के लिए जाने जाते थे।
  • उन्होंने ओडिशा के 'पाल' (Pala) की मरणासन्न कला के पुनरुद्धार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
  • उन्हें साहित्य और शिक्षा के लिए 2021 में ‘पद्म श्री’ से सम्मानित किया गया था।