औद्योगिक डीकार्बोनाइजेशन समिट 2022

  • 17 Jun 2022

16 जून, 2022 को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री, नितिन गडकरी ने "औद्योगिक डीकार्बोनाइजेशन समिट (Industrial Decarbonization Summit) 2022"- 2070 तक कार्बन तटस्थता के लिए रोड मैप का का उद्घाटन किया।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • इस समिट के दौरान, नितिन गडकरी ने पर्यावरण, पारिस्थितिकी और विकास के बीच संतुलन बनाए रखने पर जोर दिया।
  • विद्युत की कमी को दूर करने के लिए 'औद्योगिक डीकार्बोनाइजेशन शिखर सम्मेलन 2022' का उद्घाटन किया गया, जिसका मुख्य कारण वैकल्पिक ईंधन का विकास करना है।

औद्योगिक डीकार्बोनाइजेशन शिखर सम्मेलन

  • इंडस्ट्रियल डीकार्बोनाइजेशन समिट का उद्घाटन और आयोजन 16 जून को नई दिल्ली के ले मेरिडियन होटल में किया गया था।
  • इसने डीकार्बोनाइजेशन, नीतिगत मुद्दों, स्थिरता, उनके प्रबंधन सहित जलवायु परिवर्तन आदि से संबंधित विभिन्न शोध विषयों पर ध्यान केंद्रित किया।
  • शिखर सम्मेलन के दौरान, शिक्षाविद, शोधकर्ता, नीति निर्माता, व्यवसाय, उद्योग, संबंधित सरकारी विभाग आदि ने भाग लिया।
  • इस शिखर सम्मेलन के परिणाम से आयोजकों को डीकार्बोनाइजेशनहेतु नवीन प्रौद्योगिकियां को विकसित करने में मदद मिलेगी।

डीकार्बोनाइजेशन

  • डीकार्बोनाइजेशन का अर्थ है कार्बन में कमी। डीकार्बोनाइजेशन कार्बन की मात्रा को कम करने की प्रक्रिया है, जिसमे मुख्य रूप से कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) को बिभिन्न माध्यमों से वायुमंडल में भेजा जाता है। डीकार्बोनाइजेशन का दीर्घकालिक लक्ष्य CO₂ मुक्तवैश्विकअर्थव्यवस्थाबनानाहै।