फिक्शन के लिए महिला पुरस्कार

  • 17 Jun 2022

हाल ही में लन्दन में आयोजित एक समारोह में प्रसिद्ध यूएस-कनाडाई लेखक, फिल्म निर्माता और जेन बौद्ध पुजारी, रूथ ओजेकी (Ruth Ozeki) कोवर्ष 2022 के लिए उनके उपन्यास 'द बुक ऑफ फॉर्म एंड एम्प्टीनेस' (The Book of Form and Emptiness) के लिए फिक्शन के लिए महिला पुरस्कार प्रदान किया गया है।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • इन्हें दार्शनिक उपन्यास के लिए 30,000 पाउंड (36,000 डॉलर) की राशी प्राप्त होगी|
  • ओजेकी का यह उपन्यास, 'द बुक ऑफ फॉर्म एंड एम्प्टीनेस' एक तेरह वर्षीय लड़के की कहानी बताता है, जो अपने पिता की दुखद मृत्यु के बाद, उससे बात करने वाली वस्तुओं की आवाजें सुनना शुरू कर देता है।
  • 2021 के लिएयह पुरस्कार सुज़ाना क्लार्क (Susanna Clarke)को पिरानेसी (Piranesi) के लिए प्रदान किया गया था।
  • फिक्शन के लिए महिला पुरस्कार को 1996 में शुरू किया गया था| इसेपहले ऑरेंज (Orange) और फिर बेलीज़ पुरस्कार (Baileys prize) के रूप में जाना जाता था |