रूस भारत का दूसरा सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता

  • 17 Jun 2022

हाल ही में रूस सऊदी अरब को पीछे छोड़ते हुए भारत का दूसरा सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता देश बन गया है। भारत ने मई में लगभग 25 मिलियन बैरल रूसी तेल खरीदा था।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • वर्तमान में इराक भारत का तेल का सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता बना हुआ है।
  • सऊदी अरब भारत का वर्तमान में तेल का तीसरा सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता बन गया है।
  • वर्तमान में भारत विश्व का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयात करने वाला और खपत करने वाला देश है।
  • भारत अमेरिका और चीन के बाद दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल उपभोक्ता है। वर्तमान में भारत अपनी खपत की आवश्यकता का 80% से अधिक आयात करता है।