बायोटेक स्टार्टअप एक्सपो 2022

  • 17 Jun 2022

9-10 जून को नई दिल्ली के प्रगति मैदान में भारत का पहला बायोटेक स्टार्टअप एक्सपो-2022 का आयोजन किया गया था। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था|

महत्वपूर्ण बिंदु

  • इसका आयोजन जैव प्रौद्योगिकी विभाग और जैव प्रौद्योगिकी उद्योग अनुसंधान सहायता परिषद (Biotechnology Industry Research Assistance Council) द्वारा भारत के बायोटेक सेक्टर की प्रगति के लिए सक्षमकारी प्रयासों के 10 वर्ष पूरे होने का समारोह मनाने के लिए किया गया था।
  • बायोटेक स्टार्टअप एक्सपो, 2022 की थीम 'बायोटेक स्टार्टअप इनोवेशन: टुवर्ड्स आत्म निर्भर भारत' थी|
  • यह निवेशकों, उद्यमियों, शोधकर्ताओं, निर्माताओं, जैव-इनक्यूबेटरों, नियामकों और सरकारी अधिकारियों को जोड़ने के लिए एक साझा मंच प्रदान करेगा।