डब्ल्यूटीओ का 12वां मंत्रिस्तरीय सम्मेलन

  • 21 Jun 2022

12 से 17 जून 2022 तक 12वें विश्व व्यापार संगठन (WTO) का मंत्रिस्तरीय सम्मेलन (MC12) स्विट्जरलैंड के जिनेवा में WTO मुख्यालय में संपन्न हुआ।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • चार दिवसीय बैठक के दौरान, व्यापार संगठन के सदस्य COVID-19 टीकों के लिए TRIPS (Trade-Related Aspects of Intellectual Property Rights) छूट, महामारी प्रतिक्रिया, मत्स्य सब्सिडी, कृषि, खाद्य सुरक्षा, जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।

विश्व व्यापार संगठन के बारे में

  • विश्व व्यापार संगठन (WTO) एकमात्र वैश्विक अंतरराष्ट्रीय संगठन है, जो राष्ट्रों के बीच व्यापार के नियमों से निपटता है।
  • विश्व व्यापार संगठन में यूरोपीय संघ सहित 164 सदस्य देश और 23 पर्यवेक्षक सरकारें शामिल हैं।
  • 1987 से 1994 तक आयोजित उरुग्वे दौर (Uruguay Round)मारकेश समझौते (Marrakesh Agreement) में समाप्त हुआ, जिसने विश्व व्यापार संगठन की स्थापना हुई। विश्व व्यापार संगठन ने 1 जनवरी 1995 को कार्य करना शुरू किया|
  • मंत्रिस्तरीय सम्मेलन, जिसमें व्यापार मंत्रियों और संगठन के 164 सदस्यों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भाग लेते हैं, विश्व व्यापार संगठन का सर्वोच्च निर्णय लेने वाला निकाय है, और आमतौर पर हर दो साल में आयोजित किया जाता है।
  • विश्व व्यापार संगठन का प्रथम मंत्रिस्तरीय सम्मेलन 1996 में सिंगापुर में हुआ था|
  • कजाकिस्तान मूल रूप से जून 2020 में 12वें विश्व व्यापार संगठन की मंत्रिस्तरीय सम्मेलन की मेजबानी करने वाला था, लेकिन महामारी के कारण सम्मेलन को स्थगित कर दिया गया था।