मिशन लाइफ

  • 21 Oct 2022

20 अक्टूबर, 2022 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात स्थित केवडिया के एकता नगर में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ परिसर में मिशन लाइफ का शुभारंभ किया। मिशन LiFE, पर्यावरण संरक्षण का एक विशाल अभियान है |

उद्देश्य- जलवायु परिवर्तन के विनाशकारी असर से पृथ्वी को बचाना है।

महत्वपूर्ण तथ्य –

  • लाइफ की अवधारणा को प्रधानमंत्री द्वारा 1 नवंबर, 2021 को ग्लासगो में सीओपी-26 में पेश किया गया था।
  • यह मॉडल 'लाइफ स्टाइल ऑफ द प्लेनेट, फॉर द प्लेनेट एंड बाय द प्लेनेट' के मूल सिद्धांतों पर काम करता है।
  • मिशन लाइफ पी-3,यानी प्रो, प्लेनेट, पीपुल के विचार को मजबूती प्रदान करेगा।
  • 'रिड्यूस, रियूज और रिसाइकल' और सर्कुलर इकोनॉमी की अवधारणा पर बल प्रदान किया गया है।
  • मिशन लाइफ, जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई को लोकतांत्रिक बनाता है, इस मिशन में प्रत्येक व्यक्ति योगदान दे सकता है।
  • मिशन लाइफ हम सभी को पर्यावरण का ट्रस्टी बनाता है।
  • इस अभियान के शुभारम्भ के अवसर पर संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस भी शामिल थे।
  • मिशन लाइफ़ को 2022 से 2027 की अवधि में कम से कम एक अरब भारतीयों और अन्य वैश्विक नागरिकों को पर्यावरण की रक्षा और संरक्षण के लिए व्यक्तिगत और सामूहिक कार्रवाई करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।
  • वर्ष 2028 तक सम्पूर्ण भारत के सभी गांवों और शहरी क्षेत्रों के कम से कम 80 प्रतिशत स्थानीय निकायों को पर्यावरण के अनुकूल बनाने का लक्ष्य है।