8 प्रमुख उद्योगों का संयुक्त सूचकांक

  • 04 Nov 2022

हाल ही में जारी 8 प्रमुख उद्योगों का संयुक्त सूचकांक सितंबर 2021 के सूचकांक की तुलना में सितंबर 2022 में 7.9% बढ़ गया है|

महत्वपूर्ण बिंदु-

  • 8 प्रमुख उद्योगों में उत्पादन के संयुक्त और व्यक्तिगत प्रदर्शन को मापता है, जिसमें कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली आदि शामिल हैं।
  • इस सूचकांक में जून 2022 के लिए 8 प्रमुख उद्योगों के सूचकांक की अंतिम वृद्धि दर को इसके अनंतिम स्तर 12.7% से संशोधित कर 13.1% कर दिया गया है।
  • अप्रैल-सितंबर 2022-23 के दौरान आईसीआई की वृद्धि दर पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में 9.6% थी।

प्रमुख उद्योगों के सूचकांक आंकड़े –

आधार वर्ष : 2011-12=100

  • कोयला- कोयला उत्पादन सितंबर, 2022 में सितंबर, 2021 की तुलना में 12.0 प्रतिशत बढ़ा। इसका संचयी सूचकांक अप्रैल से सितंबर, 2022-23 के दौरान पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 21.0 प्रतिशत बढ़ा है।
  • कच्चे तेल- कच्चे तेल का उत्पादन (भारांक: 8.98 प्रतिशत) सितंबर, 2022 में सितंबर, 2021 की तुलना में 2.3 प्रतिशत कम हो गया। इसका संचयी सूचकांक अप्रैल से सितंबर, 2022-23 के दौरान पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 1.3 प्रतिशत कम हुआ।
  • प्राकृतिक गैस- प्राकृतिक गैस का उत्पादन (भारांक: 6.88 प्रतिशत) सितंबर, 2022 में सितंबर, 2021 की तुलना में 1.7 प्रतिशत घट गया। इसका संचयी सूचकांक अप्रैल से सितंबर, 2022-23 के दौरान पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 1.8 प्रतिशत बढ़ा है।
  • पेट्रोलियम रिफाइनरी उत्पाद- पेट्रोलियम रिफाइनरी उत्पादन (भारांक: 28.04 प्रतिशत) सितंबर, 2022 में सितंबर, 2021 की तुलना में 6.6 प्रतिशत बढ़ा। इसका संचयी सूचकांक अप्रैल से सितंबर, 2022-23 के दौरान पिछले की इसी अवधि की तुलना में 10.1 प्रतिशत बढ़ा है।
  • उर्वरक- उर्वरक उत्पादन (भारांक: 2.63 प्रतिशत) सितंबर, 2022 में सितंबर, 2021 की तुलना में 11.8 % बढ़ा। इसका संचयी सूचकांक अप्रैल से सितंबर, 2022-23 के दौरान पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 11.5% बढ़ा।
  • इस्पात -सितंबर, 2022 में इस्पात उत्पादन (भारांक: 17.92 प्रतिशत) सितंबर, 2021 की तुलना में 6.7 प्रतिशत बढ़ा। इसका संचयी सूचकांक अप्रैल से सितंबर, 2022-23 के दौरान पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 6.4 प्रतिशत बढ़ा।