राष्ट्रीय प्राकृतिक कृषि मिशन की संचालन समिति बैठक

  • 04 Nov 2022

3 नवम्बर, 2022 को ‘राष्ट्रीय प्राकृतिक कृषि मिशन’ (National Mission for Natural Farming-NMNF) की राष्ट्रीय संचालन समिति (एनएससी) की पहली बैठक कृषि भवन, नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की अध्यक्षता में हुई।

महत्वपूर्ण बिंदु -

  • लोकार्पित पोर्टल (http://naturalfarming.dac.gov.in/) को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा विकसित किया गया है।
  • इसमें मिशन, कार्यान्वयन रूपरेखा, संसाधन, कार्यान्वयन प्रगति, किसान पंजीकरण, ब्लॉग आदि के बारे में सभी जानकारी मिल सकेंगी| इस पोर्टल से देश में प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन मिलेगा।