शिक्षा में सकल नामांकन अनुपात रिपोर्ट-2021-22

  • 04 Nov 2022

3 नवम्बर, 2022 को शिक्षा मंत्रालय द्वारा भारत की स्कूली शिक्षा पर एकीकृत जिला शिक्षा सूचना प्रणाली प्लस (यूडाइस+) 2021-22 की विस्तृत रिपोर्ट जारी कर दी गई है।

रिपोर्ट संबंधी महत्वपूर्ण तथ्य -

  • उच्चतर माध्यमिक स्कूलों में वर्ष 2020-21 के 53.8% जीईआर में सुधार दर्ज किया गया तथा वर्ष 2021-22 में 57.6% हो गया।
  • वर्ष 2021-22 के दौरान स्कूली शिक्षा में 95.07 लाख शिक्षक संलग्न रहे, जिनमें से 51% से अधिक संख्या शिक्षिकाओं की थी। साथ ही, वर्ष 2021-22 में शिष्य-शिक्षक अनुपात (पीटीआर) प्राथमिक में 26, उच्च प्राथमिक में 19, माध्यमिक में 18 और उच्चतर माध्यमिक में 27 रहा। इस तरह वर्ष 2018-19 से इसमें लगातार सुधार आ रहा है; जबकि वर्ष 2018-19 के दौरान प्राथमिक 28, उच्च प्राथमिक 19, माध्यमिक 21 और उच्चतर माध्यमिक 30 शिष्य-शिक्षक अनुपात था।
  • स्कूलों के लिये सतत पर्यावरण पहलों के तहत किचन गार्डनः 27.7% है; जबकि वर्षा जल संचयनः 21% है|

वर्ष 2021-22 के आधार पर स्कूलों में बुनियादी ढांचागत उपलब्ध सुविधाएं-

बुनियादी ढांचा
उपलब्धता
बिजली कनेक्शन
89.3%
पेयजल
89.3%
लड़कियों के लिये शौचालय
97.5%
सीडब्ल्यूएसएन शौचालय
27%
हाथ धोने की सुविधा
93.6%
खेल का मैदान
77%
पुस्तकालय/पढ़ने का कक्ष/पढ़ने का स्थान

87.3%