खेलो इंडिया महिला भारोत्तोलन टूर्नामेंट-2022

  • 10 Nov 2022

2 नवंबर, 2022 को उत्तर प्रदेश के मोदीनगर में भारतीय भारोत्तोलन महासंघ (ईडब्ल्यूएलएफ) द्वारा आयोजित “खेलो इंडिया महिला भारोत्तोलन टूर्नामेंट सम्पन्न हुआ |

विजेताओं की सूची

  • सीनियर महिला वर्ग- ‘रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड’ (आरएसपीबी)
  • जूनियर महिला और युवा लड़कियों की श्रेणी- महाराष्ट्र
  • अंक के आधार पर टूर्नामेंट में 3 सर्वश्रेष्ठ भारोत्तोलक हैं :
  1. कोमल जौहर (वरिष्ठ महिला),
  2. संजू देवी (जूनियर महिला),
  3. आकांक्षा व्यवहारे(युवा लड़कियां)।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • इस टूर्नामेंट में भारोत्तोलकों ने भागीदारी की, जो लक्ष्य ओलंपिक पोडियम योजना के साथ-साथ खेलो इंडिया छात्रवृत्ति योजना का हिस्सा है।
  • आकांक्षा व्यवहारे, भावना, मार्टिना देवी, योगिता खेड़कर और कल्पना यादव ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाए।