व्यापार सेवा अधिकारियों का पहला सम्मेलन "मंथन 1.0"

  • 10 Nov 2022

नवंबर 2022 में ‘भारतीय व्यापार सेवा’ अधिकारियों का पहला सम्मेलन "मंथन 1.0" गुजरात के केवड़िया में आयोजित किया गया।

  • यह सम्मेलन भविष्य की विदेश व्यापार नीति (एफटीपी) पर विचार-मंथन करने और भारत से निर्यात को बढ़ावा देने के लिए क्षेत्रवार और राज्यवार निर्यात रणनीति तैयार करने के लिए किया गया था।
  • भारतीय व्यापार सेवा के अधिकारियों को हाल ही में 10 क्षेत्र विशिष्ट समूहों में विभाजित किया गया है, जो उद्योग के विशिष्ट क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करते हैं, जिसमें माल, परियोजनाएं और सेवाएं शामिल हैं।