जी-20 लोगो, थीम एवं वेबसाइट का अनावरण

  • 10 Nov 2022

8 नवंबर, 2022 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत की जी20 की अध्यक्षता के लिए वर्चुअल माध्यम से लोगो, थीम और वेबसाइट का अनावरण किया।

  • जी20 का लोगो – यह लोगो भारत के राष्ट्रीय ध्वज के जीवंत रंगोंकेसरिया, सफेद और हरा तथा नीला से प्रेरित है । इसमें भारत के राष्ट्रीय फूल कमल के साथ पृथ्वी को जोड़ा गया है, जो चुनौतियों के बीच विकास को दर्शाता है।
  • पृथ्वी , जीवन के प्रति भारत के धरती के अनुकूल उस दृष्टिकोण को दर्शाती है, जो प्रकृति के साथ पूर्ण सामंजस्य को प्रतिबिंबित करता है।
  • G-20 लोगो के नीचे देवनागरी लिपि में “भारत” लिखा है।
  • थीम - “वसुधैव कुटुम्बकम” या “एक धरती, एक परिवार, एक भविष्य”-
  • यह महा उपनिषद से लिया गया है। आवश्यक रूप से यह विषय जीवन के सभी मूल्यों- मानव, पशु, पौधे एवं सूक्ष्मजीव तथा धरती पर और व्यापक ब्रह्मांड में उनके परस्पर संबंध की पुष्टि करता है।

जी20 की वेबसाइट-

प्रधानमंत्री द्वारा वेबसाइट www.g20.in का शुभारंभ किया गया।

इस वेबसाइट में नागरिकों के लिए अपने सुझाव प्रस्तुत करने का एक अनुभाग शामिल है।

जी20 का ऐप- एंड्रॉइड और आईओएस, दोनों प्लेटफॉर्म पर एक मोबाइल ऐप "जी20 इंडिया" को भी जारी किया गया है।

  • G-20- इसकी स्थापना 1999 में एशियाई वित्तीय संकट के बाद वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों के लिए वैश्विक आर्थिक तथा वित्तीय मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक मंच के रूप में की गई थी।
  • यह ऐसे देशों का समूह है, जिनका आर्थिक सामर्थ्य विश्व की 85% जीडीपी तथा विश्व के 75% व्यापार का प्रतिनिधित्व करते हैं, जिसमें विश्व की दो-तिहाई जनसंख्या तथा 50% क्षेत्रफल समाहित है।