अनुकूलन गैप रिपोर्ट-2022

  • 10 Nov 2022

नवंबर 2022 में संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) द्वारा ‘अनुकूलन गैप रिपोर्ट-2022’ (The Adaptation Gap Report-2022) जारी किया गया|

शीर्षक- ”बहुत कम, बहुत धीमा-जलवायु अनुकूलन विफलता दुनिया को जोखिम में डालती है” (Too Little, Too Slow – Climate adaptation failure puts world at risk) ।

मुख्य विन्दु-

  • यह रिपोर्ट 3 तत्वों में अनुकूलन प्रक्रिया की वैश्विक स्थिति और प्रगति पर एक अद्यतन प्रदान करती है: योजना, वित्तपोषण और कार्यान्वयन। यह संस्करण अनुकूलन की प्रभावशीलता पर भी ध्यान केंद्रित करता है और अनुकूलन-शमन सह-लाभों पर विचार करता है।
  • 2022 की रिपोर्ट में पाया गया कि UNFCCC (जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन) के कम से कम 84% दलों के पास अनुकूलन योजनाएँ, रणनीतियाँ, नीतियां और कानून हैं। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष में 5% की वृद्धि हई है।
  • 10 में से 8 से अधिक देशों में कम से कम 1 राष्ट्रीय अनुकूलन योजना उपकरण है, जो सुधार कर रहा है और अधिक समावेशी हो रहा है।
  • दुनिया वर्तमान में 1850 से 1900 के पूर्व-औद्योगीकरण युग में प्राप्त औसत तापमान की तुलना में औसत वैश्विक तापमान में 2.8 डिग्री सेल्सियस वृद्धि की राह पर है।
  • शोधकर्ताओं के अनुसार, यदि ग्लोबल वार्मिंग 2 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है, तो यह विनाशकारी जलवायु संकट का कारण बन सकता है।