भारत-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक सहयोग एवं व्यापार समझौता

  • 09 Jan 2023

भारत-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक सहयोग एवं व्यापार समझौता जो 2 अप्रैल, 2022 को हस्ताक्षरित हुआ था वह 29 दिसंबर, 2022 से प्रभावी हो गया है।

व्यापार समझौता में शामिल प्रमुख क्षेत्र

  1. वस्तुओं में व्यापार
  2. सेवाओं में व्यापार
  3. उत्पत्ति के नियम
  4. व्यापार की तकनीकी बाधाएं (टीबीटी) और स्वच्छता एवं पादप स्वच्छता (एसपीएस) उपाय
  5. सीमा शुल्क प्रक्रियाएं और व्यापार सुगमीकरण
  6. व्यापार उपचार
  7. कानूनी और संस्थागत मुद्दे
  8. तटस्थ व्यक्तियों की आवाजाही

महत्वपूर्ण तथ्य :

  • भारत, ऑस्ट्रेलिया से 17 बिलियन डॉलर का आयात करता है, जबकि ऑस्ट्रेलिया को इसका निर्यात 10.5 बिलियन डॉलर है।
  • ऑस्ट्रेलिया से भारत का आयात मुख्य रूप से (96 प्रतिशत) कच्चा माल और मध्यवर्ती सामान है।
  • भारत भी ऑस्ट्रेलिया में छात्रों की शिक्षा पर प्रत्येक वर्ष लगभग 4 बिलियन डॉलर व्यय करता है।