विश्व का सबसे लंबा रिवर क्रूज 'गंगा विलास'

  • 09 Jan 2023

विश्व के सबसे लम्बे रिवर क्रूज 'गंगा विलास' का शुभारभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 जनवरी, 2023 को वाराणसी से करेंगे।

महत्वपूर्ण तथ्य :

  • यह लग्जरी क्रूज भारत और बांग्लादेश के 5 राज्यों में 27 नदी प्रणालियों में 3,200 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेगा।
  • एमवी गंगा विलास क्रूज देश में नदी पर्यटन की विशाल क्षमता को बढ़ावा देने की दिशा में एक कदम है।
  • यह काशी के सारनाथ से असम के माजुली, पश्चिम बंगाल के सुंदरबन आदि धार्मिक एवं प्राकृतिक स्थलों की यात्रा कराएगी।
  • भारत में पटना, साहिबगंज, कोलकाता, गुवाहाटी; बांग्लादेश में ढाका और असम जैसे प्रमुख शहरों सहित 50 पर्यटन स्थलों की 51 दिनों की क्रूज यात्रा की योजना बनाई गई है।
  • भारत में कोलकाता और वाराणसी के बीच 8 नदी क्रूज जहाजों का संचालन होता है, जबकि राष्ट्रीय जलमार्ग 2 (ब्रह्मपुत्र) पर क्रूज की आवाजाही भी संचालित होती है।

रिवर क्रूज का महत्व

वैश्विक रिवर क्रूज बाजार पिछले कुछ वर्षों में 5 प्रतिशत की दर से बढ़ा है और 2027 तक इस बाजार के 37 प्रतिशत तक पहुंचने की उम्मीद है। विश्व में यूरोप रिवर क्रूज जहाजों के मामले में लगभग 60 प्रतिशत भागीदारी के साथ विकास कर रहा है।