'पृथ्वी-II' का सफलतापूर्वक परीक्षण

  • 11 Jan 2023

भारत ने 10 जनवरी, 2023 को कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल 'पृथ्वी-II' का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है।

महत्वपूर्ण तथ्य :

  • यह परीक्षण ओडिशा तट के चांदीपुर के एकीकृत परीक्षण रेंज से किया गया है।
  • इसके प्रशिक्षण लॉन्च में मिसाइल ने सभी परिचालन और तकनीकी मापदंडों को सफलतापूर्वक हासिल किया।
  • रक्षा मंत्रालय के अनुसार टैक्टिकल बैलिस्टिक मिसाइल ने उच्च सटीकता के अपने निशाने पर प्रहार किया।
  • पृथ्वी-II मिसाइल, भारत के परमाणुरोधी क्षमता का एक अभिन्न हिस्सा है। इसकी मारक क्षमता लगभग 350 किलोमीटर है। यह पूर्णतः स्वदेश में विकसित मिसाइल है।

'पृथ्वी-II' मिसाइल के बारे में -

2003 में भारत के सामरिक बल कमान में शामिल 'पृथ्वी-II' मिसाइल को DRDO द्वारा भारत के प्रतिष्ठित इंटीग्रेटेड गाइडेड मिसाइल डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत विकसित किया गया है।

'पृथ्वी-2' 500 से 1,000 किलोग्राम भार तक के हथियारों को लेकर जाने में सक्षम है। इसे तरल और ठोस दोनों तरह के ईंधन से संचालित किया जाता है।