वर्ल्ड स्पाइस कांग्रेस (WSC) मुंबई में आयोजित

  • 11 Jan 2023

वर्ल्ड स्पाइस कांग्रेस (WSC) का 14वां संस्करण 16-18 फरवरी, 2023 तक मुंबई में आयोजित किया जाएगा।

थीम: ‘विजन 2030: SPICES’ (सस्टेनेबिलिटी-प्रोडक्टिविटी-इनोवेशन-कोलैबोरेशन-एक्सीलेंस एंड सेफ्टी) है।

महत्वपूर्ण तथ्य :

  • वर्ल्ड स्पाइस कांग्रेस (WSC) का 14वां संस्करण जी-20 की बैठक 2023 के दौरान आयोजित किया जाएगा।
  • यह आयोजन विभिन्न व्यापार और निर्यात किसानों के सहयोग से स्पाइस बोर्ड इंडिया द्वारा किया जाएगा।
  • स्पाइस बोर्ड इंडिया द्वारा यह कार्यक्रम द्विवार्षिक आयोजित किये जाते हैं।
  • मसाला क्षेत्र में समस्याओं और संभावनाओं पर विचार-विमर्श करने के लिए वैश्विक मसाला उद्योग को एक साथ लाता है।
  • 14वीं विश्व स्पाइस कांग्रेस (डब्ल्यूएससी) में 50 से अधिक देशों के 1000 से अधिक प्रतिनिधियों के भाग लेने की संभावना है। यह मसाला क्षेत्र के लिए विश्व का सबसे बड़ा विशिष्ट व्यापार मंच है।
  • इस आयोजन में नई सामान्य स्थिति में मसालों के उत्पादन, प्रसंस्करण, मूल्यवर्धन, गुणवत्ता और आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन जैसे पहलुओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा।